हज़रत अबू हुरैरा रज़िअल्लाहू तआला अन्हो से रिवायत है कि रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फर्माया जब मुस्लिम या मोमिन वज़ू करता है और अपना चेहरा धोता है तो उसके चेहरे से हर वह गुनाह जो नज़र और देखने से हुआ है पानी के साथ या पानी के आखिरी कतरे के साथ निकल जाता है और जब दोनों हाथों को धोता है तो हर वह गुनाह (मासियत) जिसे हाथ से पकड कर अन्जाम दिया है पानी के साथ या पानी के आखिरी कतरे के साथ निकल जाता है यहां तक कि वह तमाम गुनाहों से पाक और साफ़ हो जाता हैं। (मुस्लिम शरीफ)
उपयुर्क्त हदीस से साबित होता है कि शरीर के अंगों से होने वाले गुनाह खत्म हो जाते हैं और अल्लाह के बन्दे बन्दी तमाम गुनाहॊं से पाक व साफ़ हो जाते है।
वज़ू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वज़ू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 5 जून 2009
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



