नमाज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नमाज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 अगस्त 2010

अल्लाह तआला ने रसूलों को किस लिये भेजा? इस्लामी अकीदे से जुडें कुछ सवाल भाग - 2 Islam, Allah, Muslim, Jihad, Namaz, Pray

पिछ्ले भाग - 1 से जारी....

                    5

सवाल :-  अल्लाह तआला ने रसूलों को किस लिये भेजा?

जवाब :- अपनी इबादत की तरफ़ बुलाने और शिर्क से बचाने के लिये ।

कुरआन से दलील :- और हमनें हर उम्मत में रसूल भेजा इस पैगाम के साथ कि सिर्फ़ अल्लाह की पूजा करो
                                 और शिर्क से बचो  | (सूरह नहल - सू. 16 : आ. 36)

हदीस से दलील :-  तमाम नबी आपस में भाई हैं और उनका दीन एक है । (मुत्तफ़क अलैह)

                        6

सवाल :-     तौहीद किसे कहते है?

शुक्रवार, 5 जून 2009

वज़ू का फायदा...

हज़रत अबू हुरैरा रज़िअल्लाहू तआला अन्हो से रिवायत है कि रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फर्माया जब मुस्लिम या मोमिन वज़ू करता है और अपना चेहरा धोता है तो उसके चेहरे से हर वह गुनाह जो नज़र और देखने से हुआ है पानी के साथ या पानी के आखिरी कतरे के साथ निकल जाता है और जब दोनों हाथों को धोता है तो हर वह गुनाह (मासियत) जिसे हाथ से पकड कर अन्जाम दिया है पानी के साथ या पानी के आखिरी कतरे के साथ निकल जाता है यहां तक कि वह तमाम गुनाहों से पाक और साफ़ हो जाता हैं। (मुस्लिम शरीफ)

उपयुर्क्त हदीस से साबित होता है कि शरीर के अंगों से होने वाले गुनाह खत्म हो जाते हैं और अल्लाह के बन्दे बन्दी तमाम गुनाहॊं से पाक व साफ़ हो जाते है।
Related Posts with Thumbnails