औरत और मस्जिद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
औरत और मस्जिद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 सितंबर 2009

क्या औरतें मस्जिद में नमाज़ पढ सकती हैं??. Can Woman's Obey Namaz In Mosque???

ये सवाल आजकल काफ़ी ज़ोर शोर से पुछा जाता है कि "क्या औरतें मस्जिद में नमाज़ पढ सकती है??"

मुझ से भी कई लोग ई-मेल करके ये सवाल कर चुके है...

आज हिन्दुस्तान में कई मसलक के मुसलमान रहते है जैसे :- हनाफ़ि, बरेलवी, अहले-हदीस, वगैरह। हिन्दुस्तान में मौजुद इन मसलकों में से सिर्फ़ अहले-हदीस मसलक के लोगों के यहां की औरतें ही मस्जिद में नमाज़ पढती है। ये लोग अपनी औरतों को ईद-उल-फ़ितर और ईद-उल-अज़हा की मौके पर ईदगाह में भी ले जाते है ताकि औरतें भी ईद की नमाज़ पढ सकें। ईदगाह में इमाम के पीछे सारे मर्द सफ़ (पंक्ति) बनाकर नमाज़ पढते है और उनके पीछे एक परदा पडा होता जिसके पीछे औरतें नमाज़ पढती है।
इस वजह से अहले-ह्दीस मसलक के लोगों को हिन्दुस्तान में काफ़ी भला-बुरा कहा जाता है। कुछ लोग तो उन्हे मुसलमान मानने से इंकार कर देते हैं।
Related Posts with Thumbnails