शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

रसूल अल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम किस लिये आये थे? इस्लामी अकीदे से जुडें कुछ सवाल भाग - 5 Islaam, Muslim, Holy Quran, Messenger, Mohammad, Ahmed,

पिछ्ले भाग - 1, भाग - 2, भाग - 3, भाग - 4, से जारी....


35

सवाल :- रसूल अल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम किस चीज़ के वास्ते आये थे?

जवाब :- रसूल अल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम तब्लीग यानी बन्दों तक अल्लाह
का हुक्म पंहुचाने के वास्ते आये थे।

कुरआन से दलील :- तुम पर तुम्हारे रब की तरफ़ से जो कुछ उतारा गया है उसको
पहुंचा दो। (सूरह मायदा सू. 5 : आ. 67)

रविवार, 12 सितंबर 2010

क्या हम शिफ़ा हासिल करने की खातिर तावीज़, घोंघा, काला धागा वगैरह लटका सकते है? इस्लामी अकीदे से जुडें कुछ सवाल भाग - 4 Islam, Muslim, Belief, Shirk, Black Thread, Quran, Hadees



पिछ्ले  भाग - 1, भाग - 2, भाग - 3  से जारी....


25

सवाल :- जादु का क्या हुक्म है?

जवाब :- जादु कुफ़्र है।

कुरआन से दलील :- लेकिन शैतानों ने कुफ़्र किया क्यौंकि वह लोगों को जादु सिखाते थे।
                                  (सूरह बकर सू. 2 : आ. 102)

हदीस से दलील :- सात हलाक करने वाली चीज़ों से बचो अल्लाह के साथ शिर्क करना और जादु वगैरह।
                              (मुस्लिम)

26

सवाल :-  क्या हम जादूगर और ज्योतिषी की बातें मान सकते हैं?

जवाब :-  इल्म गैंब (छुपी हुई चीज़ों) के बारे में हम उनकी बात नहीं मान सकते।

कुरआन से दलील :- कह दीजिये ज़मीन व आसमान में जो भी हैं वह गैंब नही जानते मगर अल्लाह तआला।
                                  (सूरह नमल सू. 27 : आ. 56)


शुक्रवार, 3 सितंबर 2010

क्या मुर्द्र हमारी पुकार और दुआऐं सुनते हैं? इस्लामी अकीदे से जुडें कुछ सवाल भाग - 3 Islam, Belief, Muslim, Allah, Namaz, Quran, Messenger,



पिछ्ले  भाग - 1, भाग - 2  से जारी....




                           15

सवाल :- गैर अल्लाह जैसे औलिया वगैरह को पुकारना कैसा है?

जवाब :- गैर अल्लाह को पुकारना शिर्क अकबर है और ऐसा शख्स जहन्नम में दाखिल किया जायेगा ।

कुरआन से दलील :-  पस अल्लाह के साथ किसी और को मत पुकारना वर्ना तू अज़ाब पाने वालों में से हो
                                  जायेगा । (सूरह शौरा सू. : आ.)

हदीस से दलील :-  जो मरा और अल्लाह के अलावा किसी शरीक को पुकारत था तो जहन्नम में दाखिल होगा।
                               (बुखारी)


Related Posts with Thumbnails